Realme Narzo 90 5G आज, 23 दिसंबर से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट 16 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया गया था, साथ ही रियलमी नार्ज़ो 90 5G भी पेश किया गया था। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 8GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। रियलमी नार्ज़ो 90x 5G में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
Realme Narzo 90x 5G की कीमत भारत में और उपलब्ध ऑफ़र्स
Realme Narzo 90x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, यह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 15,499 रुपये है।
यह स्मार्टफोन Nitro Blue और Flash Blue कलर ऑप्शंस में Amazon और Realme India ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफ़र्स के तहत ग्राहक Amazon पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्रांड की वेबसाइट पर बैंक ऑफ़र्स के माध्यम से भी 2,000 रुपये की छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
इन ऑफ़र्स के साथ, 6GB RAM वेरिएंट की प्रभावी कीमत 11,999 रुपये और 8GB RAM वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये हो जाती है।
Realme Narzo 90x 5G Features, Full Specifications
Dual-SIM सपोर्ट वाला Realme Narzo 90x 5G Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें 6.8 इंच (720 x 1570 पिक्सल) की LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 83% DCI-P3 कलर गामट कवरेज के साथ आती है।
Realme Narzo 90x 5G में Octa-core 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह Mali G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM, और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ लैस है।
कैमरा की बात करें तो, इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 मुख्य कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है।
बैटरी के रूप में इसमें 7,000mAh की ‘Titan’ बैटरी है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
1 thought on “Realme Narzo 90 5g Price in India Specifications”